राजस्थान की सीमा (Rajasthan border)
राजस्थान की सीमा (Rajasthan border)
- उत्तरी बिंदु – कोणा (गंगानगर) – 30 डिग्री 12′ उतरी अक्षांश
- दक्षिणी बिंदु – बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) – 23 डिग्री 03′ उतरी अक्षांश
- पूर्वी बिंदु – सिलाना (राजाखेड़ा, धौलपुर) – 78 डिग्री 17′ पूर्वी देशांतर
- पश्चिमी बिंदु – कटरा(फतेहगढ़, जैसलमेर) – 69 डिग्री 30 पूर्वी देशांतर
राजस्थान भारत के उत्तर – पश्चिम में स्थित है यह केवल स्थलीय सीमा बनाता है
- स्थलीय सीमा – 5920 km
- तटीय सीमा – 0 km
स्थलीय सीमा –
राजस्थान भारत के उत्तर – पश्चिम में स्थित है अतः यह अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा अन्तर्राज्यीय सीमा दोनों बनाता है
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा 5920 किलोमीटर की है
- अंतर्राष्ट्रीय सीमा
- अन्तर्राज्यीय सीमा
1. अंतर्राष्ट्रीय सीमा – राजस्थान की सीमा (Rajasthan border)
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा 5920 किलोमीटर में से 1070 किलोमीटर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा है जो भारत को पाकिस्तान से अलग करती है। राजस्थान की इस अंतर्राष्ट्रीय सीमा को रेडक्लिफ रेखा (REDCLIF LINE) कहते है।
राजस्थान के 4 जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा सीमा लगती है-
- श्रीगंगानगर – 210km
- बीकानेर – 168km
- जैसलमेर – 464km
- बाड़मेर – 228km
- सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा जैसलमेर से लगती है
- न्यूनतम अंतर्राष्ट्रीय सीमा बीकानेर से लगती है
- अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सबसे नजदीक जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर है।
रेडक्लिफ रेखा – रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित सीमा रेखा का नाम है। इसके संस्थापक सर सिरिल रेडक्लिफ( सीमा आयोग के अध्यक्ष) को माना जाता है। इसकी स्थापना 14-15 अगस्त, 1947 को की गयी। इसकी भारत के साथ कुल सीमा 3310 कि.मी. है।
नोट – रेडक्लिफ रेखा (REDCLIF LINE) विश्व की एकमात्र रेखा है जिसका निर्धारण कलम से किया गया है जबकि अन्य सीमा रेखाओं का निर्धारण पर्वत श्रखंला, नदी, महासागर, झील,खाड़ी आदि से हुआ है लेकिन भारत पाकिस्तान के बीच ऐसा कुछ भी उपस्थित नही है
- रेडक्लिफ रेखा पर भारत के चार राज्य जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान व गुजरात स्थित है
- रेडक्लिफ रेखा के साथ सर्वाधिक सीमा- राजस्थान (1070 कि.मी.)
- रेडक्लिफ रेखा के साथ सबसे कम सीमा- गुजरात (512 कि.मी.)
- रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक नजदीक राजधानी मुख्यालय- श्री नगर
- रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक दुर राजधानी मुख्यालय- जयपुर
- रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में बड़ा राज्य- राजस्थान
- रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में सबसे छोटा राज्य- पंजाब
- रेडक्लिफ रेखा एक कृत्रिम रेखा है।
- पाकिस्तान के दो राज्य (प्रांत) राजस्थान के साथ सीमा बनातें हैं। – 1. पंजाब प्रांत 2. सिंध प्रांत
- राजस्थान के साथ सर्वाधिक सीमा – बहावलपुर
- राजस्थान के साथ न्युनतम सीमा – उमरकोट
- रेडक्लिफ के नजदीक जिला मुख्यालय- श्री गंगानगर
- रेडक्लिफ के सर्वाधिक दुर जिला मुख्यालय- बीकानेर
- रेडक्लिफ पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला- जैसलमेर
- रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्रफल में छोटा जिला- श्री गंगानगर
- राजस्थान के परिधिय जिले – 25
- राजस्थान के अंतर्राज्यीय सीमा वाले जिले – 23
- राजस्थान के अन्तःवर्ती जिले – 8 – नागौर, पाली, जोधपुर, राजसमन्द, अजमेर, दौसा, टोंक, बूंदी
- राजस्थान के केवल अंतर्राज्यीय सीमा वाले जिले – 21
- राजस्थान के ऐसे जिले जिनकी केवल अन्तराष्ट्रीय सीमा है – 2 – बीकानेर , जैसलमेर
- राजस्थान के ऐसे जिले जिनकी अंतर्राज्यीय एवं अन्तराष्ट्रीय सीमा है- 2
1. गंगानगर पाकिस्तान + पंजाब, 2. बाड़मेर – पाकिस्तान + गुजरात
- राजस्थान के ऐसे जिले जिनकी सीमा दो – दो राज्यों से लगती है- 4
1. हनुमानगढ़:- पंजाब + हरियाणा
2. भरतपुर:- हरियाणा + उतरप्रदेश
3. धौलपुर:- उतरप्रदेश + मध्यप्रदेश
4. बांसवाड़ा:- मध्यप्रेदश + गुजरात
- केवल एक राज्य के साथ सीमा बनाने वाले जिले – 17
राजस्थान में रेडक्लिफ रेखा उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से शुरू होकर दक्षिण में बाड़मेर के शाहगढ़ बाखासर गाँव में समाप्त होती है है।
रेडक्लिफ रेखा पर पाकिस्तान के 9 जिले सीमा बनाते हैं जिनमे पंजाब प्रान्त के बहावलपुर, बहावलनगर व रहीमयार खान तथा सिंध प्रान्त के घोटकी, सुक्कुर, खेरपुर, संघर, उमरकोट व थारपाकर राजस्थान से सीमा बनाते हैं।
| रेडक्लिफ रेखा पर जिलों का उत्तर से दक्षिण सीमा का क्रम | |
| पाकिस्तान के जिले | राजस्थान के जिले |
| बहावलनगर | गंगानगर, बीकानेर |
| बहावलपुर | बीकानेर, जैसलमेर |
| रहीमयार खान – | जैसलमेर |
| घोटकी – | जैसलमेर |
| सुक्कुर – | जैसलमेर |
| खेरपुर – | जैसलमेर |
| संघर – | जैसलमेर, बाड़मेर |
| उमरकोट – | बाड़मेर |
| थारपाकर – | बाड़मेर |
अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिलों का सही क्रम –
- आरोही क्रम – बीकानेर (168km), श्रीगंगानगर (210km), बाड़मेर (228km)जैसलमेर (464km)
- अवरोही क्रम – जैसलमेर (464km), बाड़मेर (228km), श्रीगंगानगर (210km), बीकानेर (168km),
- उत्तर से दक्षिण – श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर
- दक्षिण से उत्तर – बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर
राजस्थान में सबसे पहले सूर्योदय धौलपुर जिले के सिलाना गाॅंव में तथा सबसे बाद में जैसलमेर जिले के कटरा गाॅंव में होता है और कटरा गाॅंव में ही सबसे बाद में सूर्यास्त होता है।राजस्थान में कर्क रेखा बाॅंसवाडा के मध्य से होकर गुजरती है। तथा डूंगरपूर जिले को स्पर्श करती है। कर्क रेखा बाॅंसवाडा जिले के कुशलगढ़ तहसील से होकर गुजरती है। अतः बांसवाडा जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक सीधी पड़ती है। जबकी श्री गंगानगर जिला कर्क रेखा से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है अतः श्री गंगानगर जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक तिरछी पडती है।
राजस्थान की सीमा (Rajasthan border)
2. अंतर्राज्यीय सीमा – राजस्थान की सीमा (Rajasthan border)
राजस्थान की कुल अंतर्राज्यीय सीमा 4850 किलोमीटर की है, जो भारत के पाँच राज्यों से लगाती है। राजस्थान सबसे लम्बी अंतर्राज्यीय सीमा मध्यप्रदेश के साथ साझा करता है। जिसकी कुल लम्बाई 1600 किलोमीटर है। तथा राजस्थान सबसे छोटी अंतर्राज्यीय सीमा पंजाब के साथ साझा करता है। जिसकी कुल लम्बाई 89 किलोमीटर है।
राजस्थान का धौलपुर जिला मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश दोनों के साथ सीमा साझा करता है।
- पंजाब – (89 कि.मी)
- हरियाणा – (1262 कि.मी)
- उत्तरप्रदेश – (877 कि.मी)
- मध्यप्रदेश – (1600 कि.मी)
- गुजरात – (1022 कि.मी)
1. पंजाब –राजस्थान के दो जिले पंजाब के दो जिलों से सीमा बनाते है। इस सीमा की लम्बाई (89 कि.मी) है
- सर्वाधिक सीमा – श्री गंगानगर न्यूनतम सीमा – हनुमानगढ़
- पंजाब के दो जिले राजस्थान के साथ सीमा बनाते है।
- सर्वाधिक सीमा – मुक्तसर साहिबा न्यूनतम सीमा – फाजिल्का
- पंजाब सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय – श्री गंगानगर
- पंजाब सीमा के दुर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ हैं।
- पंजाब सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला – श्री गंगानगर
- पंजाब सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा जिला – हनुमानगढ़
2. हरियाणा – राजस्थान के 7 जिलों की सीमा हरियाणा के 7 जिलों से लगती है। इस सीमा की लम्बाई 1262 कि.मी. है
| राजस्थान – 7 जिले | हरियाणा – 7 जिले |
| हनुमानगढ़ | सिरसा |
| चुरू | फतेहबाद |
| झुंझुनूं | हिसार |
| सीकर | भिवाणी |
| जयपुर | महेन्द्रगढ़ |
| अलवर | रेवाडी |
| भरतपुर | मेवात |
- हरियाणा के साथ सर्वाधिक सीमा हनुमानगढ़ व न्युनतम सीमा जयपुर की लगती है
- सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ व दुर मुख्यालय जयपुर का हैं।
- हरियाणा सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला चुरू व छोटा जिला झुंझुनू है।
- मेवात(नुह) हरियाणा का नवनिर्मित जिला है।जो राजस्थान के अलवर जिले को छुता है।
3. उत्तरप्रदेश – राजस्थान के दो जिलों की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों से जगती है। इस सीमा की लम्बाई 877 कि.मी. है
| राजस्थान – 2 जिले | उत्तरप्रदेश – जिले |
| भरतपुर | मथुरा |
| धौलपुर | आगरा |
- उत्तरप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा भरतपुर व न्युनतम धौलपुर बनाता है।
- उत्तरप्रदेश की सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय भरतपुर व दुर जिला मुख्यालय धौलपुर है।
- उत्तरप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला भरतपुर व छोटा जिला धौलपुर है।
4. मध्यप्रदेश – राजस्थान के 10 जिलों की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों की सीमा से लगती है। तथा इस सीमा की लम्बाई 1600 कि.मी. है
| राजस्थान – 10 जिले | मध्यप्रदेश – 10 जिले |
| धौलपुर | झाबुआ |
| सवाईमाधोपुर | रतलाम |
| करौली | मंदसौर |
| कोटा | निमच |
| बारां | अगरमालवा |
| झालावाड | राजगढ़ |
| चितौडगढ़ | गुना |
| भीलवाडा | शिवपुरी |
| प्रतापगढ़ | श्यौपुर |
| बांसवाडा | मुरैना |
- मध्यप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा – झालावाड़
- मध्यप्रदेश के साथ न्यूनतम – भीलवाड़ा
- सीमा के नजदीक मुख्यालय – धौलपुर
- सीमा से दुर जिला मुख्यालय – भीलवाड़ा
- मध्यप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला – भीलवाड़ा
- मध्यप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा जिला – धौलपुर
- कोटा व चितौडगढ़ दो बार मध्यप्रदेश के साथ सीमा बनाते है
5. गुजरात – (1022 कि.मी.)
| राजस्थान – 6 जिले | गुजरात – 6 जिले |
| बांसवाडा | कच्छ |
| डूंगरपुर | बनासकांठा |
| उदयपुर | साबरकांठा |
| सिरोही | अरावली |
| जालौर | माहीसागर |
| बाड़मेर | दाहोद |
- गुजरात के साथ सर्वाधिक सीमा – उदयपुर
- गुजरात के साथ न्युनतम सीमा – बाड़मेर
- सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय – डुंगरपुर
- सीमा से दुर मुख्यालय – बाड़मेर
- गुजरात सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला – बाडमेर
- गुजरात सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा जिला – डूंगरपुर
Note –सर्वाधिक अन्तर्राज्यीय सीमा बनाने वाला जिला – झालावाड ,(520km)मध्यप्रदेश के साथ
- सर्वाधिक स्थलीय न्तर्राज्यीय सीमा बनाने वाला जिला – झालावाड
- न्यूनतम अन्तर्राज्यीय सीमा बनाने वाला जिला – बाड़मेर (14 km ), गुजरात के साथ
- न्यूनतम स्थलीय न्तर्राज्यीय सीमा बनाने वाला जिला – भीलवाडा (16 km )
- बाड़मेर की सीमा गुजरात के साथ साथ पाकिस्तान के साथ लगने के कारण न्यूनतम स्थलीय अन्तर्राज्यीय सीमा नहीं है
- उत्तरी बिंदु – कोणा (गंगानगर) – 30 डिग्री 12′ उतरी अक्षांश
- दक्षिणी बिंदु – बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) – 23 डिग्री 03′ उतरी अक्षांश
- पूर्वी बिंदु – सिलाना (राजाखेड़ा, धौलपुर) – 78 डिग्री 17′ पूर्वी देशांतर
- पश्चिमी बिंदु – कटरा(फतेहगढ़, जैसलमेर) – 69 डिग्री 30 पूर्वी देशांतर
राजस्थान भारत के उत्तर – पश्चिम में स्थित है यह केवल स्थलीय सीमा बनाता है
- स्थलीय सीमा – 5920 km
- तटीय सीमा – 0 km
1 टिप्पणियाँ
good
जवाब देंहटाएं